कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की समस्याएं सुनते स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
हेलो, डाक्टर साहब, टीका लगवाने के बाद हल्का बुखार आ गया है। बाजू में दर्द भी है। कोई दवा बता दो...। शनिवार को टीकाकरण के बाद कंट्रोल रूम में कर्मचारियों ने ऐसी ही परेशानियां बताते हुए फोन किया। एसएन कॉलेज के टीकाकरण प्रभारी डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने बताया कि बुखार हो जाना, हरारत महसूस करना, शरीर में टूटन, बाजू में टीके के स्थान पर हल्का दर्द जैसी परेशानी टीके के बाद होती ही है। इससे परेशान होने की बात नहीं है बल्कि वैक्सीन के असर होने के यही लक्षण होते हैं। इसके अलावा साइड इफेक्ट होने की किसी ने शिकायत नहीं की है।
अनुपस्थित कर्मचारियों से फोन पर हालचाल पूछा
शुक्रवार को टीका लगने के बाद अनुपस्थित कर्मचारियों को बूथ प्रभारी ने फोन कर उनकी सेहत का हाल जाना। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि शनिवार को ड्यूटी पर नहीं आए कर्मचारियों से फोन कर पूछा कि कोई परेशानी तो नहीं है, या किसी तरह के साइड इफैक्ट तो नहीं। पूछने पर किसी ने आकस्मिक छुट्टी पर होने की जानकारी दी और किसी ने हल्का बुखार होने की बात कही।
शाबाश: सिनर्जी हॉस्पिटल के 82 कर्मचारियों ने लगवाई वैक्सीन
सिनर्जी हॉस्पिटल के स्टाफ ने 22 जनवरी को टीकाकरण में बाजी मारी। यहां सौ में से 82 कर्मचारियों ने टीका लगवाया। शेष स्टाफ निजी कारणों से नहीं आ पाया। ये लोग अगले सत्र में टीका लगवाएंगे। सबसे कम टीकाकरण लेडी लॉयल में हुआ, यहां पर केवल 27 कर्मचारियों ने टीका लगवाया है।
टीकाकरण में दूसरे स्थान पर पिनाहट रहा। यहां 100 कर्मचारियों में से 75 ने टीका लगवाया। अछनेरा में 100 में से 69 और बाह में 200 में से 138 कर्मचारियों ने टीका लगवाया और तीसरे स्थान पर रहे। सबसे कम लेडी लॉयल में 100 में से 27 और शमसाबाद में 200 में से 54 ने टीका लगवाया। प्रतिशत में देखें तो लेडी लॉयल और शमसाबाद सीएचसी पर सबसे कम टीकाकरण हुआ। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि बचे हुए सभी स्टाफ की सूची बनाई गई है। इनको 28 जनवरी के टीकाकरण में शामिल किया जाएगा।
बूथों पर इतने प्रतिशत हुआ टीकाकरण: सिनर्जी हॉस्पिटल: 82 फीसदी
पिनाहट: 75
अछनेरा: 69
बाह: 69
बिचपुरी: 68
फतेहाबाद: 52
जगनेर: 68
खंदौली: 66
पुष्पांजलि हॉस्पिटल: 66
अकोला: 64
श्रीकृष्णा हॉस्पिटल: 62
रेनबो हॉस्पिटल: 60
फतेहपुर सीकरी: 59
जैतपुर कलां: 52
खेरागढ़: 51
बरौली अहीर: 51
कमलेश टंडन हॉस्पिटल: 51
जिला अस्पताल: 49
रवि हॉस्पिटल: 49
स्पर्श हॉस्पिटल: 46
एत्मादपुर: 44
जालमा संस्थान: 38
सैंया: 37
एसएन कॉलेज: 30
लेडी लॉयल: 27
शमसाबाद: 27