फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सुस्त पड़ी टीकाकरण की रफ्तार, संविदा कर्मचारियों के बहिष्कार से 22,703 को ही लगा टीका

Sat, 04 Dec 2021 04:15 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में टीकाकरण की रफ्तार धीमी हुई है। अब तक 37,53,877 लोगों को टीके की खुराक लग चुकी हैं। इनमें 25,55,651 को पहला डोज और 11,98,226 को दूसरा डोज लगा है।
विज्ञापन
आगरा: अस्पताल में टीका लगवाने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से शुक्रवार को भी जिले में कोरोना का टीकाकरण प्रभावित रहा। लक्ष्य के अनुरूप 50 फीसदी लोगों को भी टीका नहीं लग पाया। महज 22,703 लोगों को टीका लगाया जा सका। कर्मचारियों को सीएमओ कार्यालय के बाहर पुलिस ने रोक दिया। वहीं, संविदा कर्मचारियों के बहिष्कार असर स्वास्थ्य केंद्र की बाकी सेवाओं पर भी पड़ा। 
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान पर पड़ रहा प्रभाव
एनएचएम के संविदा कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे। सीएमओ के आदेश पर इनको गेट पर ही पुलिस ने रोक दी। गेट के सामने ही कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने दावा कि सभी 1450 संविदा कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर हैं। हालांकि मौके पर उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही। इनके कार्य बहिष्कार से कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी नहीं आ पा रही है। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि 10,426 लोगों को टीके का पहला डोज और 12,277 को दूसरा डोज लगाया गया।
 
विज्ञापन

कर्मचारी सामूहिक इस्तीफा देने के लिए तैयार
15 वर्ष से संविदा कर्मचारी पर नौकरी कर रहे हैं। दो वर्ष कोरोना काल में बिना छुट्टी लिए काम किया। कर्मचारियों को नियमित किए जाने सहित अन्य सभी हमारी मांगे जायज है। आज सीएमओ कार्यालय में अंदर जाने से रोक दिया गया है। इसलिए बाहर बैठ गए हैं। हमारे चार कर्मचारियों की संविदा अछनेरा में समाप्त की गई है। यदि इनको बहाल नहीं किया गया तो संविदा कर्मचारी सामूहिक रूप से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। सभी ने इस्तीफा लिखकर रखा है। - महेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ 

समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया
एनएचएम के संविदा कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल को शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की ओर से समर्थन दिया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा कर्मचारियों के बीच पहुंचने। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलवाया जाएगा। ये सरकार कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं करती तो समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा कराने काम किया जाएगा। धरने में पार्टी के अनिल रावत, सचिन चतुर्वेदी, गौरव यादव, सुरेंद्र चौधरी, संजय तोमर, प्रदीप बघेल, रवि शर्मा आदि शामिल रहे।
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह की सुरक्षा त्रिस्तरीय, शांतिपूर्ण हुई जुमे की नमाज, बिना आधार कार्ड नहीं मिला प्रवेश
  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें