वैक्सीन लगवा कर छात्राएं बोलीं, आप भी लें सुरक्षा कवच
बाह सीएचसी में मंगलवार को भदावर महाविद्यालय की स्नातक की छात्राएं रिंकी, रजनी, कंचन, राधा, वर्षा सोनम ने वैक्सीन लगवाई। छात्राओं ने कहा कि हमने सुरक्षा कवच लिया है, आप भी वैक्सीन लगवाइए ताकि कोरोना से जिंदगी जीत सके। उन्होंने बताया कि अपने गांव में सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया है।
बाह में 250 को लगे टीके
सीएचसी क्षेत्र में मंगलवार को बाह , बटेश्वर, नरहौली, विक्रमपुर, प्रतापपुरा में 250 लोगों को टीके लगाए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि 202 लोगों की जांच भी हुई। कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला।
जन-जन को प्रेरित कर रही हूं
- अस्पताल आने वाले हर व्यक्ति को वैक्सीन की महत्ता समझाकर उसे टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रही हूं। असर है कि लोग जागरूक होकर टीका लगवाने आने लगे हैं। - ऊषा शर्मा, एएनएम, किरावली
वैक्सीन लगवाने के लिए समझाती हूं
- वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। लोगों को समझाती रहती हूं। वैक्सीन लगवाने वालों को घर के अन्य सदस्यों और परिचितों को भी लाकर वैक्सीन लगवाने के लिए कहती हूं। ताकि सभी को टीके लग जाएं। - बृजेश, एएनएम किरावली
- कोरोना महामारी से लोगों को वैक्सीन ही सुरक्षित रख सकती है। इसे लोगों को बताकर उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए समझाती हूं। पहले की अपेक्षा अब लोग जागरूक हुए हैं। वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या बढ़ने लगी है। - रमा शर्मा, एएनएम, अछनेरा।
टीका ही बचाएगा जान: आगरा देहात में महाअभियान शुरू, 60 दिन में 690 गांवों के 15 लाख लोगों का टीकाकरण