फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: मेरठ से लौटे व्यक्ति सहित छह नए संक्रमित, जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे जाएंगे सैंपल

Sun, 24 Apr 2022 12:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में कोरोना संक्रमण बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है। साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को एहतियात बरतने को कहा है। 
विज्ञापन
आगरा में बढ़ रहा संक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मेरठ से लौटे व्यक्ति सहित शनिवार को छह नए संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन मरीज दयालबाग निवासी हैं, जबकि एक ताजगंज, एक राजपुर चुंगी और एक कमला नगर के बुजुर्ग हैं। रविवार को नए मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच, संक्रमितों को दवाईयां वितरित की जाएगी। सोमवार को सभी 21 सक्रिय मरीजों की जीनोम सीक्वेसिंग के लिए सैंपल भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


जिला प्रशासन के अनुसार शनिवार को पिछले 24 घंटे में 2854 लोगों की जांच की गई है। इनमें छह नए मरीज मिले हैं। कुल सक्रिय मरीज 21 हो गए हैं। तीन मार्च को पहला केस मिला था। इसके बाद तीन लहर आ चुकी हैं। चौथी लहर की आशंका है। अब तक कुल 465 मरीज दम तोड़ चुके हैं। कुल 36195 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 35709 ठीक हो चुके हैं। 

संक्रमितों में एक 26 साल का युवक 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को  राजपुर चुंगी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति मेरठ में नौकरी करता है। बुधवार को आगरा लौटा था। गले में खराश व बुखार की शिकायत पर निजी लैब में जांच कराई। शुक्रवार रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा दयालबाग निवासी 60 व 64 वर्षीय दो बुजुर्ग, एक 48 वर्षीय महिला में संक्रमण मिला है। कमला नगर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग और ताजगंज निवासी 26 साल के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है।

Trending Videos
विज्ञापन

यहां हो रहीं कोरोना जांच

- जिला अस्पताल स्थित जांच केंद्र पर।
- एसएन मेडिकल कॉलेज जांच केंद्र पर।
- एयरपोर्ट, कैंट, फोर्ट व आईसीबीटी पर।

टीटीटी के सहारे लड़ाई

कोरोना संक्रमण से बचाव व लड़ाई के लिए स्वास्थ्य विभाग टीटीटी फार्मूला पर काम कर रहा है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की तर्ज पर संक्रिमतों के संपर्क  में आए लोगों की पहचान, उनकी जांच और उन्हें उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें