फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोडल अधिकारी ने देखी प्राईवेट क्लीनिक की व्यस्थाएं

विज्ञापन
टूंडला के एक क्लीनिक का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी रंजन कुमार व अन्य अधिकारी - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी एवं फिरोजाबाद के नोडल अधिकारी ने शनिवार को नगर क्षेत्र के कंटेनमेंट क्षेत्र सहित प्राइवेट चिकित्सकों की क्लीनिकों का हाल जाना। इसके साथ ही तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी रंजन कुमार सबसे पहले नगर के सीएचसी पहुंचे। उन्होंने सीएचसी का बारीकी से निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पैर से चलने वाली सैनिटाइजर मशीन को चला कर देखा। इसके बाद वह नगर के चिकित्सक डॉ. संजीव जैन के क्लीनिक पर पहुंचे।
उन्होंने सीएमओ डाू. एसके दीक्षित के साथ पूरे क्लीनिक का निरीक्षण किया। इसके बाद वह कंटेनमेंट जोन गांधी टोला की गिहार बस्ती पहुंचे। यहां उन्होंने अंदर रहने वाले लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने एटा रोड स्थित कंटेनमेंट एरिया का भी निरीक्षण किया। यहां स तहसील पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले एसडीएम कार्यालय के बाहर लगे ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन को चलाकर देखा।
विज्ञापन

इसके बाद तहसील सभागार में स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की और कोरोना संबधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीओ अजय चौहान, तहसीलदार डॉ. गजेन्द्र पाल सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें