फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे चिकित्सालय का वीडियो वायरल, आइसोलेशन वार्ड में दिखी गंदगी

विज्ञापन
टूंडला के रेलवे हॉस्पीटल के आइसोलेशन वार्ड में क्वारांटाइन रेलकर्मी, बिना चादर का बेड - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला(फिरोजाबाद)। उत्तर मध्य रेलवे चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको लेकर रेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वार्ड में बेड पर चादर नहीं हैं तो वहीं वहां रखे घड़ों में पानी नहीं हैं। इसके साथ ही वार्ड में गंदगी भी है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा कोरोना से बचाव व संक्रमित लोगों को अच्छा उपचार मुहैया कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सरकारी इंतजामों को सरकारी कर्मचारी ही पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो उत्तर मध्य रेलवे चिकित्सालय टूंडला का वायरल हो रहा है। जिसमें रेलवे चिकित्सालय में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में गंदगी दिखाई दे रही है तो वहीं बेड पर चादर नहीं है और पेयजल के लिए जो घड़े रखे हुए हैं उनमें पानी तक नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद से रेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि इस मामले में रेल प्रशासन अपनी सफाई पेश करता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें