फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसरोली और नगला खरा में एसटीएफ ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। शिक्षिका अनामिका शुक्ला प्रकरण को लेकर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मैनपुरी में डेरा डाले हुए है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में फर्जी शिक्षिकाओं की तैनाती कराने वाले मास्टर माइंड पुष्पेंद्र उर्फ राज के साथ ही अब एसटीएफ को भावना की भी तलाश है।
विज्ञापन

रविवार को एसटीएफ की टीम ने गांव भैंसरोली और नगला खरा में दबिश दी, लेकिन यहां दोनों घरों में ताले लटके मिले। अनामिका शुक्ला और अन्य के नाम से प्रदेशभर के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में फर्जी शिक्षिकाओं की नियुक्ति कराने वाला मास्टर माइंड पुष्पेंद्र उर्फ राज मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला खरा निवासी बताया गया है।
रविवार को एसटीएफ की टीम गांव नगला खरा पहुंची तो यहां पुष्पेंद्र उर्फ राज के घर पर ताला लटकता मिला। एसटीएफ की टीम ने गांव के आठ लोगों से उसके बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

भावना के साथ पूरा परिवार लापता
रविवार को एसटीएफ की टीम ने गांव भैंसरोली में भावना की तलाश में दबिश दी। भावना सहारनपुर के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अनामिका के नाम से नौकरी कर रही थी। रविवार को जब एसटीएफ की टीम गांव भैंसरोली पहुंची तो भावना के घर पर ताला लटका हुआ था। उसके परिजन तीन दिन पहले ही गांव छोड़कर कहीं चले गए हैं। एसटीएफ ने आसपास निवास करने वाले लोगों से भावना और उसके परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें