कादौना में सर्वे करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : KOSI
कोसीकलां। गांव बठैनकलां में तेलंगाना से लौटे लोगों को ग्रामीणों ने रोक लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके नमूने जांच के लिए भेजे, तब उन्हें घर जाने दिया। कोसी व आसपास के क्षेत्र में देश के विभिन्न हिस्सों से लोग लौट रहे हैं। जिस क्षेत्र में भी ये लोग आ रहे हैं, वहां के स्थानीय लोग इन्हें घर में घुसने से पहले ही रोक लेते हैं और स्वास्थ्य विभाग को सूचना देते हैं।
सीएचसी प्रभारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि रविवार रात गांव बठेनकलां में तेलंगाना से सात व सांचौली में दो लोग लौटे थे, जिन्हें ग्रामीणों ने गांव में घुसने से रोक दिया। सोमवार सुबह ग्रामीण उन्हें जांच के लिए सीएचसी लाए। यहां सभी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। सीएससी प्रभारी ने बताया गांव कादौना में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नौ टीमों ने घर-घर सर्वे किया। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर मार्किंग की।