फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला की मौत 16 नये पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
बिना मास्क लगाए ही घूम रहे हैं लोग - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार पैर पसार रहा है। बृहस्पतिवार को गोवर्धन चौराहा स्थित एक पॉश कॉलोनी की कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। जिले में संक्रमितों की मौतों का आंकड़ा 25 तक पर पंहुच गया है। इधर, बृहस्पतिवार को 16 नए केस सामने आए हैं। इनमें चिकित्सा शिक्षा संस्थान के चेयरमैन पत्नी सहित शामिल हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 476 हो गई है।
विज्ञापन

गोवर्धन चैराहा स्थित जमुना धाम कॉलोनी में रहने वाली महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दिल्ली में उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार को महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है। शाम को आई रिपोर्ट में 16 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें एक मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन और उनकी पत्नी के अलावा तीन लोग संक्रमित पाए गए। होली गेट निवासी 57 व्यक्ति की, गोवर्धन चैराहा
स्थित एक अपार्टमेंट निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिला, कृष्णा नगर निवासी 32 वर्षीय युवक, भरनाकलां के स्वास्थ्य केंद्र का 57 वर्षीय चिकित्सक, सौंख रोड से 22 वर्षीय युवक, जंक्शन रोड से 55 वर्षीय व्यक्ति और 28 वर्षीय युवती के अलावा गुलाब नगरी मंडी चैराहा से 45 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला है। राधिका धाम से 52 वर्षीय व्यक्ति, राधापुरम कॉलोनी में एक महिला, होलीगेट अंदर गोपालपुरा क्षेत्र की एक युवती की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

परखम में मां-बेटे का घर किया सील
फरह। गांव परखम निवासी मां बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लोग सहमे हैं। एक जुलाई को परिवार की स्वास्थ्य कर्मी संगनी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके दो दिन बाद महिला और उसके बेटे की सैंपल लिए थे। जिनकी बुधवार देर रात पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। फरह सीएचसी प्रभारी डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि परखम गांव में उनके घर को सील कर दिया गया है कई और लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इधर मथुरा में संगनी के पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके परिवार के लोगों के सैंपल नहीं लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें