कासगंज। जिलेभर में बुधवार को 995 लोगों की एंटीजन किट से कोरोना जांच की गईं। इसमें अमांपुर और गंजडुंडवारा में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले। उन्हें आइसोलेट किया गया है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 1241 पर पहुंच गया है।
अमांपुर में 153 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 1 संक्रमित पाया गया। गंजडुंडवारा में 152 कोरोना जांच हुईं, इनमें 1 संक्रमित मिला। सोरों में 153, सहावर 110, पटियाली में 91, शहर के अशोक नगर अस्पताल में 191, जिला चिकित्सालय में 30, सिढ़पुरा में 115 लोगों की कोरोना जांच की गई। सीएमओ के निर्देश पर दोनों संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है।
- बुधवार को जिलें में एंटीजन किट से हुई जांच में 2 लोग संक्रमित पाए गए हैं। कुल 995 जांच की गईं। सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है।
- डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।