फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः भीम आर्मी सेना का हॉटस्पॉट गांव में हंगामा, पुलिस से अभद्रता, प्रदेश अध्यक्ष समेत सात गिरफ्तार

Wed, 17 Jun 2020 07:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • मौके से ही पकड़े लिए थे सभी
  • आगरा और मथुरा के हैं भीम आर्मी के सभी पदाधिकारी-कार्यकर्ता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली वृंदावन के गांव भदाल में युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने से खलबली मच गई। पुलिस के हॉटस्पॉट घोषित करते हुए परिजनों को घर में क्वारंटीन कर दिया। गुस्साए भीम आर्मी सेना के कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटते हुए पुलिस से अभद्रता कर दी। पुलिस ने आगरा निवासी प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर कुमार समेत सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


मामला मंगलवार की देरशाम का है। भदाल गांव का युवक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के अफसर पहुंचे थे। भदाल को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया। इसके बाद युवक और उसके परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया।

पुलिस फोर्स की मुस्तैदी की भनक भीम आर्मी सेना को लग गई। गाड़ियों में सवार होकर भीम आर्मी सेना के कार्यकर्ता भदाल गांव में आ धमके। यहां पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को गांव सील होने के चलते नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इस पर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटते हुए पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर दी। इनका कहना था कि जबरन पुलिस कोरोना के नाम पर घरों में कैद कर रहे है। सूचना पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस फोर्स ने सात कार्यकर्ताओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सिपाही प्रभाकर ने सातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

ये किए गए गिरफ्तार
-हेमेंद्र कुमार पुत्र सुरेश बाबू निवासी भीम नगर (सदर बाजार, मथुरा)
-सिकंदर कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी स्वरूप नगर, छीपी टोला (आगरा)
-दानवीर पुत्र भगवान दास निवासी जाटव जाटान(छाता)
-दिलीप कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी बुद्ध नगर, कृष्णा नगर (मथुरा)
-विक्की आजाद पुत्र शांति स्वरूप निवासी मघटई, जगदीशपुरा (आगरा)
-ऋषि कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी सुर्खरा, मांट (मथुरा)
-जैकी आनंद पुत्र भगवान सिंह निवासी सदर भट्टी, मंटोला (आगरा)

सील एरिया में जबरन घुसने पर किया गिरफ्तार: एसएसपी
भीम आर्मी के कार्यकर्ता जबरन सील एरिया में घुस रहे थे। रोकने पर पुलिस से अभद्रता करने पर सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है। - डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें