फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा थेरेपी से सफल इलाज, ठीक हुआ कोरोना का गंभीर मरीज

Fri, 24 Jul 2020 12:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • एसएन मेडिकल कॉलेज में पहला मामला, एक और महिला का चल रहा इलाज
  • अन्य चार मरीजों को यह थेरेपी देने के लिए आईसीएमआर से मांगी है अनुमति
विज्ञापन
प्लाज्मा थेरेपी से ठीक हुआ कोरोना मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित गंभीर मरीज का प्लाज्मा थेरेपी से इलाज सफल रहा। 52 वर्षीय मरीज ठीक हो गया। गुरुवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा थेरेपी से इलाज का यह पहला मामला था। एक और महिला का प्लाज्मा थेरेपी से इलाज चल रहा है। वहीं, चार मरीजों के इलाज के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से अनुमति मांगी गई है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में आठ जुलाई को हलवाई की बगीची निवासी रवि चतुर्वेदी को भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। गंभीर हालत में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। मरीज को निमोनिया के साथ रेस्पिरेटरी फेल्योर और मधुमेह की समस्या थी। मरीज को पांच लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन पर रखा गया। 


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से प्लाज्मा थेरेपी से इलाज की अनुमति मांगी गई, उसी दिन अनुमति मिल गई। नौ जुलाई को पहला प्लाज्मा चढ़ाया गया। पहले डोज के बाद ही आक्सीजन चार लीटर प्रति मिनट कर दिया गया। 10 जुलाई को दूसरा प्लाज्मा चढ़ाया गया। आक्सीजन की मात्रा कम करके दो लीटर प्रति मिनट कर दिया गया। 14 जुलाई को ऑक्सीजन हटा दिया गया। मरीज के ठीक होने पर गुरुवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज में इनका रहा योगदान 

रवि चतुर्वेदी के इलाज में डॉ. अजीत चाहर, डॉ. प्रभात अग्रवाल, डॉ. राजीव पुरी, डॉ. आरती अग्रवाल, डॉ. नीतू चौहान, जूनियर डॉक्टर सच्चू साबू, शोहेब मेहबूब, हरेंद्र चौधरी, जेफरे का योगदान रहा। मरीज ने ठीक होने के बाद पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। 

अब तक 12 लोगों ने दान किया प्लाज्मा

जिले में कोरोना संक्रमित 1264 मरीज ठीक हो गए हैं। उनमें से अभी तक 12 लोगों ने प्लामा दान किया है। रवि चतुर्वेदी की प्लाज्मा थेरेपी के लिए दान करने के लिए एबी ब्लड ग्रुप वाले कोरोना को मात दे चुके मरीजों को फोन किया गया। धाकरान चौराहा निवासी देव धाकरे और घटिया आजम खां निवासी कृष्ण कुमार ने नोएडा में प्लाज्मा दान किया। उससे रवि का इलाज संभव हो सका। 

इनके अलावा डॉ. आरके सिंह, चंदन मलिक, अमित राठौर, राजेश मंगवानी, बबलू सिंह, डॉ. मनीष, राम पाल सिंह, हरिओम त्यागी, अर्जुन सहित 12 ने ही प्लाज्मा दान किया है। एनएस मेडिकल कॉलेज को 80 प्लाज्मा किट दिए गए हैं। 70 किट नेशनल हेल्थ मिशन और 10 किट जिलाधिकारी की ओर से दिए गए हैं।

प्लाज्मा थेरेपी से सफल इलाज बड़ी उपलब्धि

प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कहा कि एसएन मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा थेरेपी से पहले मरीज का इलाज पूरी तरह सफल रहा है। यह बड़ी उपलब्धि है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक गंभीर मरीजों की जान बचाने में सफल हो रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें