फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना:: तीसरी लहर के प्रति भी लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर सरकार गंभीर है। लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर देख चुके लोग संभावित तीसरी लहर के प्रति पूरी तरह लापरवाह हैं। प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए दो दिवसीय सप्ताहांत कर्फ्यू का पालन नहीं किया जा रहा है। लोग बेवजह घरों से बाहर निकल ही रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद प्रदेश सरकार ने सप्ताहांत कर्फ्यू लागू किया है। सप्ताहांत कर्फ्यू में शनिवार और रविवार को दवा की दुकानें छोड़कर शेष दुकानें बंद रहती हैं। सप्ताहांत कर्फ्यू की मंशा है दो दिन लोग अधिक से अधिक समय तक घरों में रहें। इससे कोरोना संक्रमण की चेन को रोका जा सके। कोरोना संक्रमण की तीसरी संभावित लहर को लेकर सरकार गंभीरता बरत रही है। सरकार द्वारा तेजी से लोगों का टीकाकरण कराया जा रहा है।
सरकार की गंभीरता के बाद भी दूसरी लहर का परिणाम देख चुके हैं, फिर भी लोग पूरी तरह लापरवाह हैं। रविवार को सप्ताहांत कर्फ्यू था। बाजार में कुछ दुकानदारों ने सुबह के समय आधा शटर गिराकर दुकानें खोलीं। बाजार में पहुंचे लोगों ने खरीदारी भी की। दिन भर बाजार में लोगों को आना जाना बना रहा। दो पहिया वाहन चालक बिना मास्क लगाए ही सड़कों पर दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें