मैनपुरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को 14 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3544 पहुंच गई है। जिले में अब तक 3351 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 63 लोगों की मौत हो चुकी है। 130 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
शनिवार को शहर के मोहल्ला किला बजरिया में चार, पुरानी मैनपुरी में तीन, करहल में दो कोरोना संक्रमित मिले। इसके अतिरिक्त शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर, राधारमन रोड, एसबीआई बैंक स्टेशन रोड, भोगांव के जगतनगर और किशनी में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। 12 लोगों को होम आइसोलेट किया गया, जबकि दो को आइसोलेशन वार्ड भेजा गया। सीएमओ ने पुरानी मैनपुरी और किला बजरिया क्षेत्र में शिविर लगाकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
गुलाबपुर और पूनूपुरा में 148 की हुई जांच
कुरावली। स्वास्थ्य टीम ने शनिवार को क्षेत्र के गांव गुलाबपुर और पूनूपुरा में शिविर लगाकर कोरोना संक्रमण की जांच की। इस दौरान 82 लोगों की जांच एंटीजन कार्ड से की गई, जबकि 66 के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। जांच करने वालों में चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद किशोर, डॉ. जगतबंधु, सत्यजीत, किशनपाल, दिलीप कुमार, दीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।