फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक ने चक्कर में हुआ बबाल, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के ग्राम बरखुरदारपुर में तांत्रिक के चक्कर में बवाल हो गया। चोरी के सामान की तलाशी के दौरान मारपीट हो जाने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में पाबंद कर दिया। बरखुरदारपुर निवासी सम्मूपुत्र ओमप्रकाश के घर में तीन दिन पहले चोरी की वारदात हो गई।
विज्ञापन

चोर घर में रखे आभूषण आदि चोरी कर ले गए। मामले की सूचना पर यूपी 112 गांव में पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही नहीं की। इसके बाद पीड़ित चोरों की पता लगाने के लिए हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ क्षेत्र में एक तांत्रिक के पास चला गया।
तांत्रिक ने उसे कुछ चावल दिए और कहा कि इस चावल की खीर बनाकर खिला देना। जिस किसी ने चोरी की होगी तो उसके नाक में से खून निकलेगा। तांत्रिक के कहने पर उसने शुक्रवार को खीर बनाकर ग्रामीणों को खिलाई लेकिन किसी के खून नहीं निकला। इसके बाद वह फिर से तांत्रिक के पास पहुंचा और उसे सारी बात बता दी।
विज्ञापन

इसके बाद तांत्रिक ने बताया कि चोरी तुम्हारे घर के पड़ोस में ही रहने वाले किसी व्यक्ति ने की है। उसका नाम आर अक्षर से शुरू होता है। इसके बाद सम्मू व उसका भाई शंकरलाल पड़ोस में रहने वाले रवी के घर में घुसकर तलाशी लेने लगे। उस समय रवी घर पर नहीं था। जब उसे इस बात की जानकारी मिली तो उसने विरोध किया। इसके बाद मारपीट हो गई। पुलिस जानकारी मिलने पर गांव पहुंच गई। पुलिस ने सम्मू व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है।
चोरी की वारदात की पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। चोरों का पता लगाने के लिए तांत्रिक द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पड़ोस के घर में तलाशी लेने पर विवाद हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग की धाराओं में कार्यवाही की है। -विनोद कुमार थाना प्रभारी ढोलना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें