फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी सहित नौ कोरोना संक्रमित और मिले

विज्ञापन
02एमएनपी-22-एक मैरिज होम में कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। बेवर के बैंककर्मी सहित बुधवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में नौ कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3506 पहुंच गई है। 3325 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 61 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 120 संक्रमितों का इलाज रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को कस्बा बेवर स्थित भारतीय स्टेट बैंक का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला। इसके अतिरिक्त बेवर के गांव मानपुरी हरी, नगला परम, सिंहपुर, मैनपुरी विकास खंड के गांव उधन्ना, शहर के मोहल्ला कचहरी रोड और ऑफिसर कॉलोनी में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला।
शहर के राधारमन रोड निवासी दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। सीएमओ के निर्देश पर सात को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि तीन को जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड भेजा गया है। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक कोरोना संक्रमित को हालत बिगडने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

249 लोगों की हुई जांच
कुरावली। बुधवार को स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने नगर के मैरिज होम संचालक और कर्मचारी की कोविड-19 जांच की। अस्पताल परिसर में शिविर लगाकर भी जांच की गई। इस दौरान 183 लोगों की जांच एंटीजन कार्ड से की गई, जबकि 66 के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज आगरा भेजे गए। संवाद
कोरोना संक्रमित महिला घर से भागी
कुरावली। क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी एक 35 वर्षीय महिला तीन दिन पूर्व सीएचसी पर इलाज के लिए गई थी। इस दौरान महिला की कोविड-19 जांच के लिए नमूना लेकर मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया था। मंगलवार रात महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। रात में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची तो महिला अपने घर पर नहीं मिली। पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक महिला का पता नहीं चल सका था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें