फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायाधीश और सीडीओ का रसोइया निकला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में रविवार को न्यायाधीश और सीडीओ के रसोइया सहित नौ कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3145 पहुंच गई। संक्रमण से अब तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है। 164 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को हुई जांच के दौरान अपर जिला जज कोरोना संक्रमित मिलीं। उन्हें होम आइसोलेट किया गया। सीडीओ ईशा प्रिया का रसोइया पॉजिटिव मिला। इसके बाद सीडीओ आवास के सभी कर्मचारियों की जांच कराई गई।
हालांकि अन्य कोई संक्रमित नहीं मिला। भोगांव के भैंसरोली, घिरोर के बिघरई, घिरोर स्थित एसबीआई बैंक का कर्मचारी, जागीर के रतनपुर बरा, शहर के निकटवर्ती गांव नगरिया, भोगांव के मोहल्ला चौधरी और आलीपुरखेड़ा में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला। छह लोगों को होम आइसोलेट किया गया। तीन को आइसोलेशन वार्ड भेजा गया।
विज्ञापन

कुरावली में ढाबा संचालकों की हुई जांच
कुरावली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के ढाबा संचालकों और ढाबा पर काम करने वाले कर्मचारियों की कोराना जांच की। चिकित्साधीक्षक डॉ. मुनींद्र सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्यकर्मी सत्यजीत, किशनपाल, दिलीप कुमार, दीप सिंह ने 55 लोगों की एंटीजन कार्ड से जांच की। 33 का नमूना लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें