मैनपुरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुधवार को 13 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2918 हो गई। संक्रमण से अब तक 2734 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 47 मरीजों की मौत हो चुकी है। 137 का वर्तमान में उपचार चल रहा है।
बुधवार को शहर के मोहल्ला कटरा में तीन, रामलीला मैदान और गाड़ीवान में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। ग्रामीण अंचल में कुरावली और किशनी में दो-दो, करहल, बेवर, जागीर और घिरोर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला। सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देश पर क्षेत्रीय चिकित्साधिकारी ने सभी को एंबुलेंस से आइसोलेशन वार्ड भिजवाया। संक्रमितों के घरों को सैनिटाइज कराया। उनके संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। परिजन को सात दिनों तक होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।