मैनपुरी। जिले में सोमवार को चार नए कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2892 पहुंच गई। 2731 लोग अब तक कोरोना संक्रमण से मुक्ति पा चुके हैं। 47 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 161 संक्रमितों का वर्तमान में उपचार चल रहा है। शहर के देवी रोड निवासी एक 25 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिली।
उसे होम आइसोलेट किया गया। पचौरी कंपाउंड निवासी 22 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव मिली। उसे भी होम आइसोलेट किया गया। शहर के वार्ड मधाऊ में 30 वर्षीय एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे आइसोलेशन वार्ड भेजा गया। जबकि कुरावली के गांव लतीफपुर में 36 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला।
उसे भी आइसोलेशन वार्ड भेजा गया। सीएमओ के निर्देश पर सभी संक्रमितों के घरों को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। होम आइसोलेट किए गए दोनों संक्रमितों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परिजनों से पूरी तरह से दूरी बना कर रखें।