फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहल पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़े तीन लुटेरे

विज्ञापन
करहल थाने में पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ करते एसपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में तीन लुटेरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उनके कब्जे से बोलेरो, तीन तमंचे, लूटे के रुपये बरामद हुए। आरोप है कि लुटेरों ने छह दिन पूर्व आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ के एक दंपती के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि तीन लुटेरे मौके से भाग गए।
विज्ञापन

करहल थाने में सोमवार को एसपी अजय कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान सोमवार सुबह गश्त पर थे। सुबह करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि छह दिन पूर्व लखनऊ निवासी एक दंपती से लूट करने वाले बदमाशों को नगला अतिराम के पास बोलेरो कार में देखा गया है। इस पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ नगला अतिराम एक्सप्रेसवे पुल के नीचे पहुंच गए और बदमाशों की कार को घेर लिया।
तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के अनुसार उनके कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, एक मोबाइल, करीब 35 हजार रुपये, वारदात में प्रयुक्त बोलेरो बरामद हुई। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम रामकुमार उर्फ बंटू निवासी जसराना, बृकेश कुमार उर्फ राना निवासी नगला घनी और ऋषि यादव निवासी गांव झपारा थाना जसराना फिरोजाबाद बताया। मुठभेड़ के दौरान मौके से तीन बदमाश पवन यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी लक्की धर्मकांटा के सामने वाली गली एटा रोड शिकोहाबाद, बली व एक अज्ञात भाग गए। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गाड़ी पंचर कर करते थे लूटपाट
एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे पहले हाईवे पर कीलें डाल देते थे। जैसे ही गाड़ी पंचर होने के बाद रुकती थी, तभी गैंग लूट करता था। पांच अक्तूबर को लखनऊ के गीता पल्ली आलम बाग निवासी प्रकाश शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि वह अपने दादा रतांबर मिश्रा, दादी शशि मिश्रा और चालक सुधीर के साथ नोएडा से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी पंचर कर इटावा-फिरोजाबाद कट के पास मोबाइल, रुपये लूट लिए। तभी से पुलिस इस गैंग की तलाश कर रही थी। पकड़े गए लुटेरों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें