फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की सैफई में हुई मौत

विज्ञापन
09एमएनपी-35-भोगांव में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाली महिला को घर भेजते सवास्थ्यकर्मी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना संक्रमित वृद्ध ने मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वृद्ध को अस्थमा की दिक्कत थी। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 47 पहुंच गई है। शुक्रवार को जिले में नौ नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2862 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शहर में शंकर टाकीज के पास रहने वाले निवासी 85 वर्षीय एक वृद्ध को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। तीन अक्तूबर को परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां जांच के दौरान वह कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद उन्हें चार अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज सैफई में शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
शुक्रवार को कस्बा करहल में तीन कोरोना संक्रमित मिले। इसके अतिरिक्त घिरोर के कोसोन, मोहनपुर, बरनाहल, शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर, स्टेशन रोड और कांशीराम कॉलोनी में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें