मैनपुरी। जिले में शनिवार को महिला चिकित्सक सहित 39 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2679 हो गई है। अब तक 2278 लोग बीमारी से ठीक होकर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 362 मरीजों का अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा है।
जिला महिला अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। वहीं, सिविल न्यायालय में तैनात एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अतिरिक्त शहर के मोहल्ला दरीबा और छपट्टी में तीन-तीन, भांवत रोड, शिवनगर और आवास विकास में दो-दो, कचहरी रोड, चांदेश्वर रोड, बैंक कॉलोनी, गाड़ीवान मोहल्ला, कटरा, करहल रोड, नटराज होटल वाली गली, महावीर मिल, स्टेशन रोड, पावर हाउस रोड, राधा रमन , रोड, देवी रोड पर एक-एक कोरोना संक्रमित मिले हैं।
उधर, देहात क्षेत्र के करहल में छह, बेवर में दो, बरनाहल, लोधीपुर, चिर्रा, नरैनीपुर और नगला मूले में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को आइसोलेट कराते हुए उनके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी है।