फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
भोगांव में कोरोना से ठीक हुए लोगों को प्रमाण पत्र देते स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। बैंककर्मी और किराना व्यापारी समेत 21 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें एक करहल की बैंक में तैनात कर्मचारी के अलावा शहर निवासी एक किराना व्यापारी भी शामिल है। सभी को भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार को कुल 21 संक्रमित मिले। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2587 हो गई। कोरोना के कारण 38 लोग अब तक अपनी जान गवां चुके हैं। सोमवार को मिले संक्रमितों में सात लोग शहर के शामिल हैं। इसमें शहर के लेनगंज में दुकान संचालित करना वाला एक किराना व्यापारी भी शामिल है।
करहल में छह लोग संक्रमित मिले। इनमें भारतीय स्टेट बैंक करहल का एक कर्मचारी के अलावा मोहल्ला खेड़ा, मोहल्ला सराय में एक-एक महिला और नगला चाक में एक महिला व एक पुरुष संक्रमित मिले। करहल के मोहल्ला देवपुरा में एक युवक पॉजिटिव मिला। जागीर के गांव भारापुर में एक 60 वर्षीय युवक, घिरोर के नगला प्राणनाथ में तीन, बरनाहल के दिहुली में एक, किशनी के कुसमरा में एक और सुल्तानगंज के गांव दूल्हापुर और औरंध में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। सभी को भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड एल-1 में भर्ती कराया गया है। संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें