फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58966 लोगों की अब तक कराई गई कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय स्थित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का मंगलवार को सुबह डीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना के मरीजों और जांच आदि की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सीएमओ को निर्देशित किया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करें। हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन के सौ मीटर क्षेत्र में प्रत्येक घर का सर्वे किया जाए।
कोविड 19 की समीक्षा में पाया कि अब तक जिले में 1546 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें से 1032 ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 319 मरीज एक्टिव पॉजिटिव हैं, जिनका उपचार चल रहा है। 1546 धनात्मक मरीजों के सापेक्ष 19379 प्राइमरी, सेकेंडरी कांट्रेक्ट ट्रेसिंग की गई है। अब तक जिले में कुल 58,966 लोगों की कोरोना जांच कराई गई।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में 134 कंटेनमेंट जोन क्रियाशील हैं। जिलाधिकारी ने फीडिंग और फीडबैक के कार्य को देखा। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव मरीज और ठीक होने वाले लोगों की फीडिंग का कार्य तत्काल किया जाए। कोविड वार्ड और होम आईसोलेशन के मरीजों से दिन में कम से कम दो बार फीडबैक लिया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें