मैनपुरी। जिले में शनिवार को 16 और रविवार को 27 लोग कोरोना संक्रमित मिले। दो दिन में कुल 43 पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1090 पहुंच गई। 843 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। 18 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 229 मरीजों का वर्तमान में उपचार चल रहा है।
शनिवार को जिले में कुल 16 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा के दो, मोहल्ला अग्रवाल, गाड़ीवान, पुलिस लाइन क्षेत्र, करहल चौराहा, नगला तुला, ट्रांसपोर्ट नगर, मुख्य बाजार, आलीपुर खेड़ा, हिम्मतपुर उजियारी घिरोर, घिरोर कस्बा, अंगौथा, करहल, मोहल्ला वक्कालन भोगांव, जगतनगर भोगांव में एक-एक संक्रमित पाया गया।
सभी को शनिवार को ही आइसोलेशन वार्ड में भिजवाया गया। रविवार को 27 लोगों में संक्रमण के लक्षण मिले। कस्बा बरनाहल में छह, बेवर के बनकिया में चार, शहर के मोहल्ला खगरजीत नगर, करहल चौराहा क्षेत्र में दो-दो, भोगांव में दो संक्रमित मिले। बड़ाहार घिरोर, नगला मन घिरोर, बिघरई दन्नाहार, करहल, नगला गोवर्धन, मोहल्ला अग्रवाल, देवपुरा, गोलाबाजार, भूपतिपुर अजीतगंज, देवीडी और पचौरी कंपाउंड में एक-एक संक्रमित पाया गया। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।