फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से मजदूर की हुई मौत

विज्ञापन
भोगांव निवासी मजदूर की मौत के बाद जिला अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव। गांव छाछा में एक मोबाइल कंपनी की अंडरग्राउंड केबल डाले जाने के दौरान एक मजदूर को करंट लग गया। साथी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव छाछा के पास एक मोबाइल कंपनी की ओर से अंडरग्राउंड केबल डाले जाने का काम चल रहा है। मोहल्ला उपरटीला निवासी 26 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र हरिशचंद्र वहां मजदूरी का काम कर रहा था। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे, अचानक वह करंट की चपेट में आ गया।
पंकज बेसुध होकर गिर गया तो वहां मौजूद साथी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथियों ने मृतक के परिजनों को फोन कर सूचना दी। जानकारी होने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

ठेकेदार व मृतक के भाई के बीच हुई झड़प
मोहल्ला उपरटीला निवासी पंकज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ठेकेदार शव को घर ले जाने की बात कहने लगा लेकिन मृतक का भाई करंट से मौत होने की बात कहते हुए पोस्टमार्टम कराने पर अड़ गए। काफी देर तक ठेकेदार, मृतक के भाई के बीच झड़प हुई। विवाद के बाद जब पुलिस मौके पर आई और ठेकेदार की डांट लगाई। मृतक के भाई की मांग पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें