फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने फिर ठंडे किए गर्मी के तेवर

विज्ञापन
रविवार को बारिश के दौरान गुजरते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मानसून सक्रिय होने के बाद गर्मी और बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार को जहां गर्मी ने बेहाल किया गया तो वहीं रविवार शाम को हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि दिन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी से राहत दिलाने के लिए बारिश का ही सहारा है। पहले तीन दिनों तक बारिश के बाद बृहस्पतिवार को गर्मी ने लोगों को बेहाल किया था। इसके बाद फिर शुक्रवार को बारिश हुई तो राहत मिली। लेकिन शनिवार को गर्मी का कहर झेलना पड़ा।
यही हाल रविवार को भी दोपहर तक रहा। तेज धूप में लोग राहत पाने के लिए परेशान थे। लेकिन शाम चार बजे के करीब अचानक बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम ठंडा हो गया। लगभग आधे घंटे तक तक हुई बारिश से मौसम और भी ठंडा हो गया।
विज्ञापन

बारिश रुकने के बाद लोग घरों से बाहर नजर आए। शाम को भी मौसम ठंडा रहने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पांच दिन पहले ही मानसून जिले में दस्तक दे चुका है, जल्द ही गर्मी से राहत मिल जाएगी।
स्वास्थ्य का भी रखें ध्यान
हर दिन के साथ मौसम बदल रहा है। बारिश से जहां मौसम में ठंडक आ जाती है तो वहीं अगले दिन धूप खिलने से तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में सेहत का भी खास ख्याल रखने की जरूरत है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभिषेक दुबे ने बताया कि बीमारी से बचने के लिए हल्का और ताजा भोजन करने के साथ अत्यधिक ठंडा पानी पीने से बचें। तेज धूप या बारिश में ज्यादा देर न निकलें। किसी प्रकार की परेशानी होने पर नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें