फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 मरीजों को घर पर ही पहुंचाई गई दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। संपूर्ण लॉकडाउन के बीच मंगलवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चकरघिन्नी बना रहा। किसी को राशन की जरूरत थी तो किसी को दवा की। विभाग और प्रशासन ने जरूरतमंदों को दवा व खाद्यान्न मौके पर ही पहुंचाया। मंगलवार को संपूर्ण लॉकडाउन के कारण जरूरतमंद लोग भी अपने घरों से नहीं निकल सके। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रशासन के पास 132 कॉल आईं। इनमें 45 लोगों को खाद्यान्न की जरूरत थी, जबकि 19 लोगों को दवा की जरूरत थी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देश पर क्षेत्रीय चिकित्साधीक्षक ने लोगों के घरों पर एंबुलेंस भेजकर दवा व उपचार उपलब्ध कराया। आठ लोगों को अस्थमा, डायरिया, निमोनिया आदि बीमारियों से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं जिलाधिकारी ने 45 लोगों के घर पर प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से खाद्यान्न भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें