फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड उल्लंघन को लेकर छह से अधिक बैंडकर्मी धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। बिना अनुमति के घुड़चढ़ी निकालने और बैंड बजाने पर पुलिस ने छह से अधिक बैंडकर्मी पकड़ लिए। जिन्हें बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कोविड-19 की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए प्रदेश सरकार ने शादी समारोह में 100 लोगों से अधिक की उपस्थित होने पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। वहीं आदेश में यह भी कहा गया है कि विवाह स्थल पर ही लोग बैंड या डीजे बजा सकेंगे। बावजूद इसके लोग बैंडबाजों से घुड़चढ़ी एवं बरात ले जाना नहीं भूल रहे हैं। बुधवार की सुबह 11 बजे नगर निवासी एक युवक की घुड़चढ़ी हो रही थी। घोड़ी पर बैठे दूल्हे के आगे एक दर्जन बैंडकर्मी ढकेल के साथ बैंड बजाते हुए दूल्हे की घुड़चढ़ी करा रहे थे।
घुड़चढ़ी थाना के गेट के सामने से जैसे ही निकली थाना पुलिस ने सभी को रोक लिया और आयोजकों से परमीशन दिखाने की बात कही तो वह बगलें झांकते नजर आए। इसी दौरान बैंडकर्मियों ने अपने द्वारा एसडीएम को दिए गए प्रार्थनापत्र को दिखाते हुए कहा कि हमारे पास आठ व्यक्तियों द्वारा बैंड बजाने की परमीशन है। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने आदेश की कापी मांगी तो उसमें साफ लिखा था जांच कर आख्या पत्र प्रस्तुत करें। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी बैंडकर्मियों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कुछ बैंडकर्मी मौका पाकर भाग गए। पुलिस ने निजी मुचलके पर हिरासत में लिए आठ बैंडकर्मियों को हिदायत देते हुए छोड़ दिया। घोड़ी पर सवार दूल्हा हतप्रभ रह गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पवार ने बताया कि सिर्फ विवाह स्थल पर ही बैंड या डीजे बजाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें