फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव केस मिलने के बाद सुपाना गांव सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। गांव सुपाना में एक महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद बुधवार को गांव सील कर दिया गया है। दैनिक उपयोग की चीजों की होम डिलवरी कराई जाएगी। किसी भी व्यक्ति को गांव से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम पूरे गांव को सैनिटाइज करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जैसे ही सुपाना की एक महिला में कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई, वैसे ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद, इंस्पेक्टर आजादपाल सिंह, गोपाल बाग राजवीर सिंह पुलिस फोर्स व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर पूरे गांव को सील कर दिया।
सीएचसी प्रभारी छाता डॉ. अमित कश्यप ने बताया कि पूरे गांव को सैनिटाइज किया जाएगा। शुक्रवार से आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। महिला के परिवार के छह लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

---
सुपाना गांव को सील कर दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को गांव से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। जरूरी चीजों की होम डिलवरी की व्यवस्था कराई जाएगी। ग्रामीणों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

- श्रीशचंद, एसपी ग्रामीण, मथुरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें