कोसीकलां में उपजिलाधिकारी से वार्ता करते हुए वयापारी
- फोटो : AMAR UJALA
कोसीकलां (मथुरा)। लॉकडाउन में बाजार न खुलने से वर्तमान में मध्यवर्गीय व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बुरी तरह गड़बड़ा गई है। व्यापारियों ने एसडीएम से मुलाकाम कर बाजार में दुकानों को खुलवाने की मांग की। मंडल के प्रदेश मंत्री तरुण सेठ ने कहा कि लॉकडाउन में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा ग्रीन जोन में तीन तारीख के बाद दुकानें खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। संपूर्ण बाजार खुलना चाहिए क्योंकि मध्यमवर्गीय व्यापारियों की लगभग डेढ़ माह से दुकानें बंद होने से आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी हैं। अब उन्हें अपने घर को चलाने में भी दिक्कत महसूस होने लगी है। मध्यमवर्गीय व्यापारी अपनी पूंजी इन 42 दिनों में घर बैठकर समाप्त कर ली है और उस व्यापारी के पास पूंजी भी नहीं बची है। व्यापारियों को बच्चों की फीस, दुकान का किराया, घर के राशन व्यवस्था के लिए भी दिक्कत आने लगी है, इसलिए प्रशासन से संपूर्ण बाजार खोलने की मांग की। मुलाकात करने वालों में हुकम अग्रवाल, हरिमोहन सैनी, कन्हैयालाल गोयल, जगदीश कुमार आदि थे।