कासगंज। जिले में रविवार को 24 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 942 हो गया है। इसमें से 311 मरीज सक्रिय हैं।
आरटीपीसी की अलग-अलग प्रयोगशाल से शनिवार की देर रात आई रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें कासगंज की दुर्गा कालोनी के एक ही परिवार के चार सदस्य, गली बारियान में एक महिला, मोहल्ला नवाब में एक महिला संक्रमित पाई गई। कस्बा बिलराम में दो महिला, सोरों के बघेला में दो महिला, अमांपुर की गुड़ मंडी में एक किशोरी कोरोना संक्रमित मिली।
इनके अलावा आरटीपीसीआर से 785 जांच कराई गई। इनमें अमांपुर में 6, सिढ़पुरा में 4, सोरों में 1, जिला अस्पातल में 3 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इन सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। इनके परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री तैयार कराई जा रही है।
फैक्ट फाइल
- 942 कुल संक्रमित
- 311 सक्रिय मरीज
- 631 मरीज ठीक हुए