कासगंज। जिले में शनिवार को कोरोना की 981 जांच हुईं। इसमें 25 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 918 हो गई है। 287 हो गई है।
शनिवार को कासगंज में 152 एंटीजन जांचें हुईं। इसमें 14 लोग संक्रमित पाए गए। 26 नमूने जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए। सोरों में 160 एंटीजन जांच हुईं इसमें 4 संक्रमित पाए गए। इसी तरह से गंजडुंडवारा में 138 जांचें हुईं इसमें दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
इसके अलावा सहावर में एक, अमांपुर और पटियाली में 2-2 लोग संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कराया। संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जाएगी।
फैक्ट फाइल
- 918 कुल संक्रमित
- 287 सक्रिय मरीज
- 631 मरीज ठीक हुए
- जिले में शनिवार को 25 कोरोना संक्रमित मिले हैं। आंकड़ा बढ़ रहा है। सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है- डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।