कासगंज। जिले मेें कोरोना संक्रमण के आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को एक होमगार्ड सहित 26 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 849 पहुंच गया है। सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। इसमें से 218 मरीज सक्रिय हैं।
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। बुधवार को एंटीजन किट से 1022 लोगों की जांच की गई। इसमें कासगंज के 13, सहावर, सोरों, पटियाली में 2-2 एवं अमांपुर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया। इसके अलावा अलीगढ़ से प्राप्त हुई आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में 6 संक्रमित मिले। इनमें पटियाली क्षेत्र का एक होमगार्ड भी शामिल है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया है। साथ ही इनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। इसके साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की विभाग हिस्ट्री जुटा रहा है।
फैक्ट फाइल
- 849कुल संक्रमित
- 218 सक्रिय मरीज
- 631 मरीज ठीक हुए