फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के शोरूम में चोरों का फिर धावा, तीन नई बाइकें चुरा ले गए

विज्ञापन
कासगंज के हीरश बाइक के शोरूम का चोरों द्वारा काटा गया जंगला - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-सोरों मार्ग पर आवास विकास कॉलोनी के सामने हीरो बाइक के शोरूम से मंगलवार रात को चोरों ने तीन नई बाइकें चोरी कर लीं। साथ ही एलईडी टीवी, कंप्यूटर सिस्टम, 15 हजार रुपये , 50 हजार के स्पेयर पार्ट्स भी पार कर दिए। इससे पहले 14 दिन पूर्व भी इसी शोरूम में चारी की वारदात को अंजाम दिया गया। इसका भी अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। दोबारा वारदात होने से व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार रात में चोर दीवार फांदकर शोरूम में घुस गए। जंगला काटकर चोरों वर्कशॉप के काउंटर से करीब 15 हजार रुपये, 50 हजार के स्पेयर पार्टस, एलईडी टीवी, कंप्यूटर चोरी कर लिए। कुछ एलईडी मॉनीटर, सीपीयू और वर्कशॉप और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। चोरों ने परिसर के मुख्य गेट का दरवाजा भी तोड़ दिया और यहां से तीन नई बाइक ले गए। सुबह शोरूम खुलने पर मामले की जानकारी हुई।
मौके पर पहुंचे मालिक पदम अग्रवाल और पंकज अग्रवाल ने एसपी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद एएसपी आदित्य वर्मा, सीओ आरके तिवारी, एसओजी प्रभारी मुकेश कुमार, कोतवाली प्रभारी रामरज यादव ने मौके का निरीक्षण किया। कारोबारियों ने घटना पर आक्रोश जाहिर किया। घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एसपी से मिले कारोबारी
चोरी के मामले को लेकर शोरूम स्वामी पदम अग्रवाल व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल के साथ एसपी सुशील घुले से मिले। एसपी से वारदात के खुलासे की मांग की । पुलिस अधीक्षक ने सभी क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस को घटना के खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कारोबारी को भरोसा दिया कि वारदात का खुलासा हर हाल में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें