कासगंज। जिला में कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा हैै। लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को सीओ सदर आरके तिवारी समेत 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे जिल में संक्रमितों की संख्या 606 हो गई है। इसमें से 134 मरीज सक्रिय हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटीजन किट से 442 संदिग्धों की जांच कराई। इसमें सीओ सदर सहित आठ लोग को कोरोना की पुष्टि हुई। इसके अलावा सहावर में दो लोग संक्रमित मिले। आरटीपीसीआर की अलीगढ़ से प्राप्त हुई रिपोर्ट में गंजडुंडवारा में तीन लोग संक्रमित पाए गए।
वहीं ट्रूनॉट मशीन की जांच में सभी 17 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीओ को होम आइसोलेट किया गया है। अन्य संक्रमितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन संक्रमितों के परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।
फैक्ट फाइल
- 606कुल संक्रमित
- 134 सक्रिय मरीज
- 572 मरीज ठीक हुए
जिले में जो नए संक्रमित सामने आए हैं उनके संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री तैयार की जा रही है ताकि इनकी भी जांच कराई जा सके। -डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव सीएमओ