फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना मास्क यात्रा नहीं करेंगे यात्री, हेल्प डेस्क पर मिलेंगे मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज बस यात्री अब बिना मास्क के यात्रा नहीं कर सकेंगे। अब जिस यात्री के पास मास्क नहीं होंगे उनके लिए परिवहन विभाग ने बस स्टैंड पर ही मास्क की व्यवस्था की है। सोमवार को एआरएम ने इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

एआरएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि कई यात्री बिना मास्क के ही यात्रा करते हैं। ऐसे लोगों के लिए अब बस स्टैंड पर बनी कोविड -19 हेल्प डेस्क पर मास्क मिलेगा। इसके लिए उन्हें महज छह रुपये चुकाने होंगे।
सभी यात्री मास्क लगाकर चलेंगे तो संक्रमण की आशंका भी कम होगी। उन्होंने बताया कि इन मास्कों को परिवहन निगम की केंद्रीय कार्यशाला कानपुर से निर्मित सभी बस स्टैंड पर भेजा गया है। इस दौरान प्रभारी डिपो इंचार्ज ब्रजेश कुमार, शमसुल सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें