फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धाश्रम तक हुई कोरोना की दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में कोरोना तेजी से फैल रहा है। अब वृद्धाश्रम में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को पांच लोग एक ही वृद्धाश्रम के कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा चार अन्य लोग भी संक्रमित हैं। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 370 हो गया है। इसमें से 87 मरीज सक्रीय हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जांच में भी तेजी आ गई है। बृहस्पतिवार को आरटीपीसआर से 532 एवं एंटीजन किट से 715 लोगों की जांच करवाई गईं। एंटीजन किट की जांच में नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें पांच लोग वृद्धाश्रम के हैं।
इसके अलावा पुलिस लाइन में कार्यरत एक कर्मचारी व सिढ़पुरा में दो व सहावर में एक कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। सभी को आइसोलेट करने के बाद उनके परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से
- 370 कुल संक्रमित।
- 87 सक्रिय मरीज।
- 283 मरीज ठीक हुए।
वृद्धाश्रम में पांच संक्रमितों के मिलने के बाद आश्रम को सेनिटाइज कराया जाएगा। सभी संक्रमितों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। -डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें