फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी समेत 10 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सीएमओ ऑफिस के बाबू के परिजन, पुलिसकर्मी सहित 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 361 हो गई है। इसमें से 130 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

सिढ़पुरा के नेहरू नगर निवासी सीएमओ ऑफिस में कार्यरत बाबू के परिवार के तीन लोग बुधवार को संक्रमित पाए गए हैं। इसी क्षेत्र के गांव किलौनी में भी 60 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय किशोर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा अमांपुर का एक 45 वर्षीय युवक और एक 65 वर्षीय वृद्ध संक्रमित पाए गए हैं।
सोरों में एक साल की बच्ची और एक महिला संक्रमित मिली है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात एक कर्मचारी भी पॉजिटिव पाया गया है। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीमों ने आइसोलेट कर दिया है। सभी के परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। संक्रमितों के इलाकों को सील किया गया है।
विज्ञापन

5 दिन से नहीं आ रहा था बाबू
सीएमओ ऑफिस के बाबू के संक्रमित पाए जाने के बाद सीएमओ ऑफिस को बंद नहीं कराया गया है। इस संबंध में सीएमओ ने बताया कि बाबू 5 दिन से ऑफिस नहीं आ रहा था। ऐसी स्थिति में ऑफिस बंद कराने की जरूरत नहीं हैं, लेकिन ऑफिस को सैनिटाइज कराया गया है।
175 रेलकर्मियों की हुई जांच
रेलवे स्टेशन पर बुधवार को रेलवे कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई। 175 रेलकर्मियों के एंटीजन सैंपल लिए गए। सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीमें जुटी रहीं। इस दौरान एनई रेलवे मेन्स कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह यादव ने सीएमओ से सभी 800 कर्मचारियों की जांच की मांग की। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह, सीनियर सेक्सन इंजीनियर रेल पथ नेत्रपाल सिंह, आरपीएफ प्रभारी सुजीत झा, अमित जौहरी, रेलवे के चिकित्साधिकारी सौरभ सहित अन्य रेलकर्मी मौजूद रहे।
आंकड़े की नजर से-
- 361 कुल संक्रमित।
- 130 सक्रिय मरीज।
- 231 मरीज ठीक हुए।
- जिले में 10 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को आइसोलेट किया गया है। लगातार जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। 175 रेलकर्मियों के सैंपल लिए गए हैं- डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन

रिपोर्ट एवं संपादन अजय झंवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें