कासगंज। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। बुधवार को सेंट्रल बैंक के मैनेजर समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 194 हो गई है। इसमें से 97 मरीज सक्रिय हैं।
जिले में प्रतिदिन ही कोरोना संक्रमण के मरीज मिल रहे हैं। जिले के हर इलाके में यह संक्रमण पहुंच चुका है। अभी भी स्वास्थ्य विभाग कुछ इलाकों में ही सैंपलिंग कर रहे है। बुधवार को आई रिपोर्ट में नगरिया का 33 वर्षीय युवक और सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों संक्रमितों को कोरोना अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।
शाखा प्रबंधक के संक्रमित मिलने के बाद बैंक कर्मियों में खलबली मच गई है। बैंक में प्रतिदिन बड़ी संख्या में खाताधारकों का आवागमन होता है। ऐसे में कौन कौन संक्रमण का शिकार होगा यह हिस्ट्री पता करना भी चुनौतीपूर्ण होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम और राजस्व टीम हिस्ट्री की जानकारी कर रहीं हैं।
आंकड़ा-
- 194 कुल संक्रमित मरीज
- 97 सक्रिय मरीज
- 97 सही हुए मरीज
जिले में बैंक शाखा प्रबंधक सहित एक और युवक कोरोना संक्रमित मिला है। सभी को आइसोलेट किया गया है। कई बैंक कर्मियों की भी जांच होगी। संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।