फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त दरोगा की कोरोना से सैफई में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संक्रमण अब धीमे धीमे जानलेवा होता जा रहा है। बड्डूनगर की एक महिला की मौत के बाद एक सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक की मौत का मामला सामने आया है। सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक गंगेश्वर कॉलोनी निवासी थे, फिलहाल एटा में रह रहे थे। अभी कुछ दिन पहले ही वे कासगंज में अपने परिजनों से मिलकर गए थे।
विज्ञापन

गंगेश्वर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक (70) एटा में रह रहे थे। वह 10 जून को कासगंज में एक शादी समारोह में शामिल होने कासगंज आए थे। लेकिन किसी कारणवश वहां नहीं जा सके थे। वह परिजनों के पास रुक कर एटा वापस चले गए थे। इसके बाद एटा में ही उनकी जांच हुई। इसमें वह संक्रमित निकले। हालत बिगडने पर उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। वहां बुधवार देर रात उनकी मौत हो गई। इससे कासगंज स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन में खलबली मच गई है।
पांच को किया होम क्वारंटीन
स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने वृद्ध की हिस्ट्री खंगाली तो पता चला कि वह कासगंज में पांच परिजनों के संपर्क में आये थे। इस पर सभी पांच लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

76 रिपोर्ट आईं निगेटिव
बृहस्पतिवार को ट्रूनेट मशीन और प्रयोगशाला में हुईं जांच की रिपोर्ट आईं। इसमें 76 रिपोर्ट निगेटिव हैं। इसके अलावा बृहस्पतिवार को 50 और लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
- सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक के बारे में विस्तृत जानकारी की जा रही है। पता चला है कि वह कुछ दिन पहले कासगंज में आए थे। यहां उनके पांच परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है।- डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें