फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर से आए लोगों को घर में घुसने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। देश के विभिन्न हिस्सों से लौटकर आ रहे प्रवासियों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद अब लोग एहतियात बरतने लगे हैं। ऐसे लोगों के आने की जानकारी मिलते ही लोग उनको घरों में पहुंचने से पहले ही रोक लेते हैं। पाल नगर में जयपुर से आए एक परिवार को रोक लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की उसके बाद ही उन लोगों को घर में जाने दिया गया।
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में लोग देश के विभिन्न हिस्सों से वापस लौट रहे हैं। इन लोगों ने जिले में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जिस क्षेत्र में भी ऐसे लोग आ रहे हैं वहां के लोग इन लोगों को या तो घर में घुसने से पहले ही रोक लेते हैं या फिर घर पहुुच जाने की स्थिति में स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना दे देते हैं।
शहर के लवकुश नगर, गंगेश्वर कालोनी, पाल नगर क्षेत्र में दिल्ली, जयपुर, एवं अलीगढ़ क्षेत्र से लोगों के आ जाने के बाद बरुती के लोगों ने पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी दे दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर इन बस्तियों में आए 11 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया।
विज्ञापन

इनमें से पाल नगर में जयपुर से आए एक परिवार के पांच सदस्यों में से एक सदस्य का ग्रुप सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। चिकित्सक विनोद कुमार ने बताया कि जयपुर से आए एक परिवार के एक सदस्य का सैंपल जांच के लिए भेज दिया है। इन बस्तियों के 11 लोगों केा होम क्वारंटीन करने के बाद उनके घरों पर नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें