फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटाइन अवधि पूरी करने वाले 20 मजदूर भेजे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बाहरी राज्यों से आने वाले मजदूरों को जिलेभर में बनाए क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है। 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी करने वाले 20 मजदूरों को मंगलवार को घर भेज दिया गया है। जबकि 141 मजदूर अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे हैं। इन्हें भी अवधि पूरी होने के बाद राशन किट देकर घर रवाना किया जाएगा। प्रशासन ने सभी मजदूरों के लिए राशन किट की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

जिले में गैर प्रांतों से आने वाले मजदूरों को क्वारंटीन कराने के लिए तहसीलवार सेंटर बनाए गए हैं। इनमें कासगंज तहसील के लिए गंगादेवी धर्मशाला को सेंटर बनाया गया है। इसमें हरियाणा से आए 68 मजदूर क्वारंटीन किए गए हैं। सहावर के मुलायम सिंह इंटर कॉलेज को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है।
इसमें 29 मजदूर रखे गए हैं। पटियाली तहसील के लिए भगवत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। इसमें 44 प्रवासी रखे गए हैं। सभी को चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद इन सभी को प्रशासन घर भेजेगा और भरोसा दिया गया है कि उन्हें 15 दिन की राशन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

कर रहे हैं निगरानी
- बाहर से आने वाले मजदूरों को क्वारंटीन कराने की व्यवस्था बना ली गई है। सभी की चिकित्सीय निगरानी की जा रही है। क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद उन्हें घर भेजा जाएगा- अजय श्रीवास्तव, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें