फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई गांव मे ठहरे हुए हैं नेपाली संक्रमित के संपर्क में आने वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बदायूं में संक्रमित पाए गए कासगंज से गए नेपाली युवक के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। कुछ लोग आसपास के गांवों में भी ठहरे हुए हैं। लॉकडाउन से पहले उसने कई साथियों ने एक साथ ट्रेनिंग की थी।
विज्ञापन

पिछले दिनों कासगंज से चलकर रेलट्रैक के सहारे नेपाल का युवक अपने साथियों के साथ घर जा रहा था। बदायूं में चेकिंग के दौरान उन लोगों को क्वारंटाइन करा दिया गया। इनमें से एक युवक बदायूं में कोरोना पॉजिटीव पाया गया। वह कासगंज के गांव नगला बैनी में किराए पर रहता था। प्रशासन उसकी हिस्ट्री खंगाल रहा है।
इस दौरान पता चला है कि वह अपने 600 से 700 साथियों के साथ पिछले महीने एक कंपनी की ट्रेनिंग पर गया था। उसके साथ के लोग पास के गांव गांव मामो, भिटौना, पबसरा, नगला वाले और ततारपुर में ठहरे थे। कौन कौन साथी किस किस गांव में है पुलिस उनकी सूची तैयार कर रही है। इसके बाद संक्रमित के संपर्क में आने वाले सभी साथियों को क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन

की जा रही जानकारी
नेपाली युवक जो बदायूं में संक्रमित पाया गया है। उसके साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है। आस पास के गांव में संक्रमित के साथियों के रुके होने की जानकारी मिली है - ललित कुमार, एसडीएम।
विज्ञापन

पुलिस तलाश कर रही है
पुलिस नेपाली संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश कर रही है। सभी की सूची तैयार की जा रही है- आरके तिवारी, सीओ सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें