फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार कार्ड धारकों के हाथों तक पहुंचा निशुल्क चावल

विज्ञापन
कासगंज के चित्रगुप्त कालोनी में राशन की दुकान पर लगी भीड़। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना वायरस के चलते अन्न कल्याण योजना के तहत बुधवार से निशुल्क चावल वितरण का कार्य शुरू हो गया है। पहले दिन 30 हजार कार्ड धारकों को राशन वितरित किया गया। विभाग ने घटतौली करने पर एक डीलर पर दस हजार का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

शासन ने लॉकडॉउन में लोंगो के लिए भोजन की समस्या न हो इसके लिए अन्न कल्याण योजना शुरू की है। इसके तहत अंतोदय एवं पात्र गृहस्थी के सभी कार्ड धारकों को तीन माह तक पांच किलो प्रति यूनिट निशुल्क राशन दिया जाना है। इसी के तहत बुधवार से राशन वितरण शुरू कर दिया गया।
जिले के लगभग 2.52 लाख कार्ड धारकों में से लगभग 30 हजार कार्ड धारकों को निशुल्क चावल का वितरण किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी के निरीक्षण में मोहल्ला मोहन में ओम प्रकाश की दुकान पर घटतोली की शिकायत मिलने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

सामाजिक दूरी का नहीं रखा ध्यान
कासगंज। राशन वितरण के दौरान निशुल्क राशन पाने के लिए डीलरों की दुकानों पर भीड़ उमड़ गई। लोगों ने सामाजिक दूरी का जमकर मखौल उड़ाया। अधिकारियों ने ऐसे डीलरों को चेतवनी दी।
आंकड़े एक नजर में
राशन की दुकानें शहरी क्षेत्र -89
राशन की दुकानें ग्रामीण क्षेत्र-509
अंतोदय कार्ड धारक 27593
पात्र गृहस्थी कार्ड धारक 224990
राशन वितरण के दौरान राशन डीलर सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखें हैं। वितरण से पहले सेनेटाइजेशन भी कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। घटतौली करने पर एक डीलर पर जुर्माना भी लगाया गया है।-सत्यवीर सिंह डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें