फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोंक्रमितों का इलाज करने वाले चिकित्सक भी होंगे क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संक्रमण के लक्षणों से ग्रसित लोगों और उनके परिवारों का क्वारंटीन तो प्रशासन करा ही रहा है, लेकिन ऐसे चिकित्सक जो कोरोना संक्रमितों का उपचार करेंगे उनका भी क्वारंटीन कराया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने व्यवस्था बना ली है। कासगंज शहर में दो होटलों का अधिग्रहण चिकित्सकों के लिए किया गया है।
विज्ञापन

संक्रमण से निपटने के लिए हर तरफ कोशिशें की जा रही हैं। जिले में फिलहाल ऐसे लोगों का क्वारंटीन कराया गया है जो बाहर से आए हैं और उनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उनके परिवार के सदस्यों को भी एकांतवास में रखा गया है। यदि किसी भी व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि होती है और जो चिकित्सक उस संक्रमित का उपचार करेंगे उनको भी एकांतवास में रखा जाएगा।
चिकित्सकों को क्वारंटीन कराने के लिए व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। कासगंज में होटल अन्नपूर्णा और होटल शीतला पैलेस का अधिग्रहण कर लिया गया है। एसडीएम ललित कुमार ने बताया कि दो होटलों का अधिग्रहण कर लिया गया है। संक्रमितों का उपचार करने वाले चिकित्सकों को इन्हीं में क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें