फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र है सभी 6 रिपोर्ट आई नेगेटिव - 12 हजार लोगों की थर्मल स्कैनिंग कर चुका है विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब तक 6 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई है। शुक्र है यह सभी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जांच रिपोर्ट के नेगेटिव आने से परिजनों एवं स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है । स्वास्थ्य विभाग कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए काफी गंभीरता से कार्य कर रहा है। विदेश यात्रा से एवं बाहरी राज्यों से लौट कर आने वाले लोगों पर विभाग की पूरी नजर है। विभाग ने विदेश से आने वाले छह लोगों में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उनकी जांच रिपोर्ट प्रयोगशाला भेजी थी, लेकिन यह सभी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन परिवारों के लोग जहां राहत महसूस कर रहे हैं वहीं स्वास्थ्य वादी काफी राहत में है। विभाग के द्वारा बाहर से जो भी लोग आ रहे हैं उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। जिले में बनी चेकपोस्टों एवं घर-घर जाकर दस्तक दे रही विभाग की टीमें अब तक 12000 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर चुकी है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 5000 लोगों की स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है। इन लोगों की जांच में भी अभी तक कोई भी ऐसा संदिग्ध नहीं मिला है। जिनके कोरोना के सैंपल लेने की आवश्यकता पड़ी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें