फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई में भर्ती बंदी मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सैफई में भर्ती जिला जेल का एक बंदी कोरोना संक्रमित मिला है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9958 पहुंच गई है। सीएमओ ने बाहर से आने वाले लोगों की जांच जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिले में लगातार संदिग्धों की जांच की जा रही है। जिले में की गई जांच के दौरान तो पिछले 24 घंटे में कोई संक्रमित तो नहीं मिला लेकिन जनपद निवासी जेल का एक बंदी जो मेडिकल कॉलेज सैफई में पिछले कुछ दिनों से भर्ती है कोरोना संक्रमित मिला है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बंदी सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार ले रहा है। वहां जांच के दौरान वह कोरोना संक्रमित मिला है। सीएमओ ने जिले के सभी चिकित्साधीक्षकों और प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में बाहर से आने वाले संदिग्धों की जांच जारी रखें। यदि कोई संक्रमित पाया जाता है तो उसके संपर्क में आने वालों की भी जांच कराई जाए। सीएमओ ने बताया कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की मेहनत के बाद जिले में कोरोना के सक्रिय केस लगातार घट रहे हैं। वर्तमान में मात्र 50 लोग ही कोरेाना संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें