फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन: वेटिंग रुम में ताला, पीने को नहीं पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रेलवे स्टेशन का बुरा हाल है। यात्रियों के लिए बने वेटिंग रुम में ताला पड़ा रहता है। पानी के लिए बनाई गई टंकियों की टोंटियां खराब हैं। शौचालयों में गंदगी का अंबार लगा है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से रोजाना चार ट्रेन गुजरती हैं। सुबह के समय मैनपुरी से इटावा होते हुए आगरा तक पैसेंजर ट्रेन जाती है। यह रात को वापस आती है। शिकोहाबाद से सुबह मैनपुरी होकर एक पैसेंजर ट्रेन फर्रुखाबाद जाती है। जो शाम को वापस आती है। रात को कानपुर से दिल्ली जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस सुबह के समय वापस आती है। इन ट्रेनों से रोजाना सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। ट्रेन का रेलवे स्टेशन पर इंतजार करने वाले यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से परेशानी होती है। रेलवे स्टेशन पर ठंडे पानी के लिए लगाया गया वाटर कूलर खराब है। वेटिंग रुम का ताला बंद होने से यात्री खुले में ट्रेन का इंतजार करते हैं। महिला यात्रियों को शौच और लघुशंका करने के लिए परेशानी होती है। टंकियों की टोंटियां खराब होनेे से पानी के पानी के लिए यात्री परेशान होते हैं।
-----
वेटिंग रुम में लंबे समय से ताला पड़ा हुआ है। यात्रियों को खुले में ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। वेटिंग रुम का बंद ताला ट्रेन आने से कम से कम एक घंटा पहले खोला जाना चाहिए।- नितिन चौहान
विज्ञापन

टंकियों की टोंटियां खराब होने से पीने का पानी नहीं मिल पाता है। वाटर कूलर भी खराब है। दोनों हैंडपंप बहुत कम पानी देते हैं। गर्मी में पीने के पानी की परेशानी का सामना करना पड़ रहा।-गौरव कश्यप
शौचालयों में गंदगी के ढ़ेर लगे हैं। शौचालयों की सफाई होती नहीं है। शौचालयों में लगे नलों में पानी नहीं आता है। महिला यात्रियों को शौच और लघुशंका करने के लिए भटकना पड़ता है।- शरद पचौरी
कम किराए की वजह से लोग ट्रेन का सफर करते हैं। पैसेंजर ट्रेन समय से नहीं आती हैं। यात्रियों को काफी देर तक रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ता है। यहां सुविधाओं का अभाव है।- प्रदीप कुमार
---------
यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर प्रयास किए जाते हैं। वेटिंग रुम का ताला खुलवाया जाता है। खरब टोंटियों को सही कराया जाएगा। वाटर कूलर समाजसेवी ने लगवाया था। उसको भी चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन

एचएस मीणा, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें