जो गांव सौ फीसदी टीकाकरण कराएगा, वहां 20 लाख रुपये के अतिरिक्त कार्य: चाहर
फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने को एक अनोखी पहल की है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि उनके लोकसभा क्षेत्र में जो गांव व बस्ती सबसे पहले शत-प्रतिशत टीकाकरण कराएगा उस गांव/बस्ती में सांसद निधि से 20 लाख रुपये के अतिरिक्त विकास कार्य कराए जाएंगे। टीकाकरण नि:शुल्क है। पूरी तरह सुरक्षित है। 45 साल के शत प्रतिशत लोग टीकाकरण कराएं। टीके के प्रति जागरूकता के लिए सांसद की इस पहल में जिला प्रशासन भी पूर्ण सहयोग करेगा।
टीकाकरण: बरौली अहीर में बुजुर्ग और अछनेरा के युवा सबसे आगे
ब्लॉक कुल गांव पहली खुराक (45 साल से ऊपर) दूसरी खुराक पहली खुराक (18 साल से ऊपर)
अछनेरा- 52- 12904 3577 9141
अकोला- 38 8909 1583 4001
बाह- 50 5271 1911 6389
बरौली अहीर- 55 14142 4142 5500
बिचपुरी- 29 10516 3257 6159
एत्मादपुर- 47 7586 1654 4970
फतेहाबाद- 70 6137 1793 4383
फतेहपुर सीकरी- 56 7073 1709 4066
जगनेर- 32 4676 1811 3281
जैतपुरकलां- 45 4321 1736 3061
खंदौली- 41 4965 1759 4480
खेरागढ़- 36 8138 1534 3566
पिनाहट- 36 4393 281 3290
सैंया- 44 7038 1249 4496
शमसाबाद- 59 6543 456 4571
फैक्ट फाइल.
- 45 साल से अधिक उम्र
- पहली खुराक 1,12512
- दूसरी खुराक 28452
- 18 साल से अधिक उम्र
पहली खुराक- 71354
- दूसरी खुराक अभी किसी को नहीं दी गई।
- कुल कोरोना जांच-167892
सनसनीखेज: पत्नी ने रची पति के कत्ल की खूनी साजिश, छत पर छिपा था प्रेमी, इशारा मिलते ही दिया हत्याकांड को अंजाम